हिंदू शंखनाद 2025: पाली में होगा विराट आयोजन
पाली, राजस्थान –विश्व हिंदू परिषद (पाली विभाग) द्वारा आगामी 21 सितम्बर 2025 (आसोज अमावस्या) को पाली के अणुव्रत नगर, रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले “हिंदू शंखनाद 2025” को लेकर आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता का आयोजन पाली के सिखवाल भवन कार्यालय में किया गया, जहां विहिप प्रांत पदाधिकारियों ने आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की।
समाज को जोड़ने और जागरूकता लाने का उद्देश्य
प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने बताया कि यह आयोजन हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और युवाओं में जागरूकता लाने के लिए किया जा रहा है।
इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रमुख वक्ता होंगे
कार्यक्रम में कई प्रमुख राष्ट्रवादी और धार्मिक वक्ता शामिल होंगे:
-
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
-
साध्वी समाहिता दीदी (ऋतंभरा जी की शिष्या)
-
प. पू. जैन संत कमलप्रभसागर जी म.सा
-
शंकर गायकर (केंद्रीय सह मंत्री, विहिप)
-
नीरज (राष्ट्रीय संयोजक, बजरंग दल)
आयोजन के मुख्य उद्देश्य
यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक सभा नहीं, बल्कि सामाजिक जागरण और संगठनात्मक चेतना का भी मंच होगा। इसके प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं:
-
समाज में भेदभाव मिटाकर समरसता स्थापित करना
-
युवाओं को नशे से मुक्त कर राष्ट्र निर्माण में प्रेरित करना
-
कुटुंब प्रबोधन के ज़रिए परिवारों को जोड़ना
-
गौ संरक्षण और संवर्धन को गति देना
-
मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त करने के लिए जनजागरण
-
धर्मांतरण को रोकने हेतु कानूनी जागरूकता
-
हिन्दू समाज में चेतना और संस्कार जगाना
संगठनात्मक दृष्टि से पाली जिला तीन भागों में
विहिप मंत्री परमेश्वर जोशी ने बताया कि पाली प्रशासनिक जिले को संगठनात्मक दृष्टिकोण से तीन भागों — पाली, सोजत और बाली में विभाजित किया गया है, ताकि जनभागीदारी बढ़ाई जा सके।