वीर शिरोमणि राव कूपा जी राठौड मूर्ति अनावरण एवं बलिदान दिवस समारोह आज दिनांक 19 मार्च 2025 को रण स्थली गिरी में आसोप परगना के द्वारा आयोजित किया गया।

राव कूपा जी राठौड़ की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया गया।

श्री राजपूत करणी सेना पाली जिला अध्यक्ष अजयपाल सिंह हेमावास ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर राज ऋषि समताराम जी महाराज,जोधपुर पूर्व महाराजा गज सिंह जी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, भामाशाह भंवर सिंह मंडली,मारवाड़ राजपूत सभा जोधपुर अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा , केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के द्वारा राव कूपा जी राठौड़ की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया गया।
राजपूत समाज बंधुओं ने भाग लिया
इस कार्यक्रम का आयोजन आसोप से दिग्विजय सिंह आसोप राजा साहब, सुमेर सिंह गजसिंह पूरा, पृथ्वी सिंह खारिया, हुक्म सिंह आसोप, रघुवीर सिंह सुवाना, चैन सिंह बागोरिया सभी समिति के सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गया। पाली जिले से भी बसों व कारों से हजारों की संख्या में राजपूत समाज बंधुओं ने भाग लिया। प्रताप सिंह सोनाई मांझी,विरेन्द्र सिंह बूसी, रतन सिंह बूसी,मनोहर सिंह हेमावास, पूर्व उप प्रधान पाली नरेंद्र सिंह हेमावास, विरेन्द्र सिंह नरूका,डूंगर सिंह सोनाई मांझी, दलपत सिंह गुड़ा नारकान, हिम्मत सिंह करणवा, समुद्र सिंह आकडावास, भंवर सिंह हिरणखूरी, रेवत सिंह ओडवाडिया, छैल सिंह डुठारिया, सवाई सिंह जैतावत, राजेंद्र सिंह गुड़ा सुरसिंह, श्रवण कुमार सिंह चेलावास,भंवर सिंह गुड़ा सुरसिंह, सोजत मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह सीसरवादा, विशन सिंह झुपेलाव, नरेंद्र सिंह हमीर, जवान सिंह मानी, अर्जुन सिंह सोवनिया, पुष्पेंद्र सिंह , राज्यवर्धन सिंह, प्रह्लाद सिंह उतवन मौजूद रहे। मंच संचालन समुद्र सिंह बांता के द्वारा किया गया।