Sirohi : अपने गांव और शहर को स्वच्छ रखना जनप्रतिनिधि का प्रथम कर्तव्य होता है : के के गुप्ता

स्वच्छता एवं गौ माता संरक्षण अंतर्गत एक विषय सम्मेलन का आयोजन रविवार को होटल हिल लॉक में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राजस्थान सरकार के प्रदेश समन्वयक और स्वच्छ भारत मिशन भाजपा प्रदेश संयोजक के के गुप्ता रहे। सम्मेलन में डीएनटी बोर्ड भारत सरकार के सदस्य भरत पाटनी, नेशनल कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ कुंज बिहारी और गीता अग्रवाल मंचासीन रहे।

KK gupta
स्वच्छ भारत मिशन भाजपा प्रदेश संयोजक के के गुप्ता

गौ माता के संरक्षण के लिए सबसे पहले प्लास्टिक उपयोग को प्रतिबंधित करना अति आवश्यक है। : सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुप्ता ने कहा कि अपने गांव और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना एक जनप्रतिनिधि का प्रथम कर्तव्य होता है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक ऐसा पुण्य का कार्य है जिसके माध्यम से हम आमजन के जीवन को समृद्धशाली और खुशहाल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण के लिए सबसे पहले प्लास्टिक उपयोग को प्रतिबंधित करना अति आवश्यक है।

गौ माता प्लास्टिक खाती है जिसके कारण वह असमय यही कल का ग्रास बनती है। जिस गाय के पेट में अधिक मात्रा में प्लास्टिक एकत्र हो जाता है और ऐसी गायक का दूध पीने से हमें स्वयं भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा उत्पन्न हो जाता है।

अपने क्षेत्र में लोगों को कपड़े की थैलियां उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए वहीं स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ते हुए कपड़े की थैलियां बनाने का कार्य दिया जा सकता है। वही, गांव के निवासियों को भी यह चाहिए कि प्लास्टिक का उपयोग बिलकुल नहीं करें और उसे बाहर खुले में नहीं डाले।

गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान के साथ बायोगैस प्लांट स्थापना करना भी एक प्रमुख तत्व है। जिस किसी ग्रामीण क्षेत्र के घर में चार पशु पाए जाते हैं वहां यह संयंत्र स्थापित किया जा सकता है और श्री रतन टाटा ट्रस्ट द्वारा इसमें सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। इस अ प्लांट की कुल लागत 40 हजार रुपए आती है जिसमें से 32 हजार रुपए टाटा ट्रस्ट द्वारा वहन किए जाते हैं।

Exit mobile version